
भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में कल शाम को बी.कॉम सेकंड ईयर के एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीएसएस कॉलेज का छात्र था और माता पिता का इकलौता बेटा था। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मृतक का मोबाइल फिलहाल नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आदर्श साहू पिता रामभरोसे साहू (21) निवासी मनीशा मार्केट बीएसएस कॉलेज से बी.कॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसकी एक बड़ी बहन है जो पूना की एक कंपनी में नौकरी करती है। माता-पिता दोनों मनीशा मार्केट में घर के पास में ही एक किराना दुकान का संचालन करते हैं। फ्री समय में आदर्श भी उनके साथ में दुकान पर बैठा करता था। कल वह शाम तक दुकान नहीं पहुुंचा था। तब पिता ने घर पहुंचकर देखा, वहां आदर्श का कमरा अंदर स�� लॉक था। किसी तरह से उन्होंने पड़ोसियों की मदद से कमरे में प्रवेश किया। जहां आदर्श का शव पंखे पर एक दुपट्टे के बने फांसी के फंदे पर लटका था। शव को फंदे से उतारने के बाद में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था। जहां डाक्टरों ने भी मौत की पुष्टी की। इसके बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए रवाना कर दिया। आज दोपहर को पीएम के बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

