उपचुनाव : कांग्रेस के 2 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, 1 BJP में शामिल, 1 ने थामा सपा का दामन

OBC Reservation

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनावों से पहले तोड़-फोड का सिलसिला जारी है। दोनों ही दल नेताओं को तोड़कर एक दूसरे को कमजोर करने में जुटे है। हाल ही में कांग्रेस ने ग्वालियर में बड़ी सेंध लगाते हुए भाजपा के दिग्गज नेता सतीश सिकरवार को पार्टी ज्वाइन करवा दी थी, वही अब भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए सोमराज सिंह नरवरिया को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) सोमवार को अशोक नगर और भिंड के दौरे पर थे, उनकी यहां मुंगावली और मेहगांव में सभाएं हुईं, उनके साथ पूर्व सीएम उमा भारती भी थीं। इस दौरान अटेर जनपद पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सोमराज नरवरिया (Somraj Narvariya) ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।सोमराज अटेर से पूर्व विधायक हेमंत कटारे के विश्वसनीय माने जाते थे। उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

वही सोमवार को कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया (Ramnarayan Hindolia) भी सपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि रामनारायण गोहद विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज हो गए थे और सेफई पहुंचकर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।  हिंडोलिया को सपा से आश्वासन मिला है कि उपचुनाव में वे समाजवादी की ओर से गोहद विधानसभा में प्रत्याशी होंगे। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ना और बीजेपी को फायदा मिलना तय है। हिंडोलिया पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। पूर्व मंत्री डॉ सिंह ने ही उन्हें जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews