कैबिनेट मंत्री बोले- पीएम स्पष्ट करें कि गांधी राष्ट्रभक्त हैं या गोडसे

कैबिनेट मंत्री बोले- पीएम स्पष्ट करें कि गांधी राष्ट्रभक्त हैं या गोडसे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को केंद्र बिंदु में रख कर पक्ष और विपक्ष के राजनेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है| अब मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने महात्मा गांधी के राष्ट्रभक्त होने को लेकर बड़ा बयान दिया हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है|

मंत्री जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला| उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए इस बात को स्पष्ट करने को कहा है कि गांधी राष्ट्रभक्त हैं या गोडसे।वहीं, बजट को लेकर मंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा प्रदेश के कोटे के 25 हजार करोड़ रुपए केंद्र ने नहीं दिया हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पिछला पैसा दे। इसके अलावा मंत्री पटवारी ने देश समेत प्रदेश में बढ़ रहीं बेरोज़गारी को लेकर भी मोदी सरकार का घेराव किया। मंत्री पटवारी ने कहा कि बेरोज़गारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहीं हैं। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा कि रोजगार को लेकर भी बजट बनाया जाना चाहिए। वित्त राज्य मंत्री गोलियां चलाने के भाषण देने के बजाय रोजगार वाले बजट पर फोकस करे।

प्रदेश के सभी कॉलेजों में लगेगी गांधी प्रतिमा
इसके अलावा मंत्री पटवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार हर कॉलेज में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाएगी। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी 1400 कॉलेजों में गांधीजी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।

एकता और अखंडता का सन्देश दे भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भागवत के प्रदेश दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि आशा करता हूं कि वो एकता, अखण्डता, भाईचारा बनाए रखने का संदेश देँगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews