भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में रहने वाले 12 साल के किशोर की करंट से मौत के मामले में पुलिस ने भेल के तत्कालीन एई और लाइन मेन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार राज पिता प्रेमचंद्र एम्स के पास में स्थित एक झुग्गी बस्ती में रहता था। 9 अप्रेल 2017 में खेलते समय बिजली की मेन लाइन के टूटे हुए तार की चपेट में आने से करंट से किशोर की मौत हो गई थी। इस मामले में मानव अधिकार आयोग के संज्ञान के बाद में आरोपी बिजली घर के तत्कालीन एई आरके कर्क लाइन मेन शेशमणी तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। दोनों ने मेन लाइन के मेनटेनेंस के कोताही की थी। जिससे तार टूटा और बच्चा करंट की चपेट में आ गया।
राजधानी में एमपीईबी के लाइन मेन और इंजीनियर पर प्रकरण दर्ज

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें