जनगणना में इस बार पूछे जाएंगे 31 सवाल, देनी होगी यह जानकारी

जनगणना में इस बार पूछे जाएंगे 31 सवाल, देनी होगी यह जानकारी

भोपाल। वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना की तैयारी केंद्र सरकार ने पूरी कर ली है। सरकार ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।जनगणना के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल स्रोतों सहित कई तरह की जानकारियां मांगेंगे। अधिसूचना में साफ कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर सिर्फ जनगणना से संबंधित जानकारी के लिए मांगा जाएगा और किसी दूसरे उद्देश्य के लिए नहीं।

जनगणना में पहली बार ये भी पूछा जाएगा कि आपके मकान के फर्श, दीवार और छत में कौन सी सामग्री का उपयोग किया है। 1 मई से 14 जून तक चलने वाले पहले चरण के तहत मकान गणना हाेगी। गणना के सवालों में घर, परिवार, टॉयलेट, संचार माध्यमों और घर में वाहनों के बारे में भी पूछा जाएगा। दो चरण में होने वाली गणना ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी।

घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मियों को आपको बताना होगा कि इंटरनेट का उपयोग करते हैं या नहीं। इंटरनेट चलाते हैं तो ब्राडबैंड या फिर वाईफाई। घर में डीटूएच है या केबल कनेक्शन। जनगणना कर्मी यह जानकारी भी हासिल करेंगे कि कितने घर में लोग लोकल केबल ऑपरेटर, डीटूएच, डिश कनेक्शन आदि के जरिए टीवी देखते हैं। वाहनों को लेकर भी जानकारी इकठ्ठी की जाएगी । मसलन किस तरह के वाहन का उपयोग करते हैं। घर में कितने दोपहिया और कितने चारपहिया वाहन हैं। वाहन का उपयोग करने वाले कितने लोग हैं और क्या करते हैं।

जनगणना के वक्त जो 31 सवाल पूछे जाएंगे, उनकी पूरी लिस्ट यहां पढ़ें

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)

2. हाउस नंबर
3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल
4. मकान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है

5. मकान की स्थिति
6. मकान का नंबर
7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या
8. घर के मुखिया का नाम
9. मुखिया का लिंग
10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
11. मकान का ओनरशिप स्टेटस
12. मकान में मौजूद कमरे
13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत
15. घर में पानी के स्रोत की उपलब्धता
16. बिजली का मुख्य स्रोत
17. शौचालय है या नहीं
18. किस प्रकार के शौचालय हैं
19. ड्रेनेज सिस्टम
20. वॉशरूम है या नहीं
21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
23. रेडियो/ट्रांजिस्टर
24. टेलिविजन
25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
27. टेलिफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
28. साइकल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड
29. कार/जीप/वैन
30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है
31. मोबाइल नंबर (जनगणना संबंधित संपर्क करने के लिए)

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews