मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, हल्की ठंड की दस्तक

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, हल्की ठंड की दस्तक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में मानसून (Monsoon) की विदाई हो रही है, लेकिन अब भी कई इलाकों में बौछारे पड़ रही है| फसल कटने के समय अचानक हो रही बारिश (Rain) से किसानों की चिंता बढ़ गई है| वहीं ठण्ड ने भी दस्तक दे दी है, रात में ठण्ड का एहसास होने लगा है और ओस गिरना शुरू हो गया है|

मौसम विभाग ने बैतूल बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की सम्भावना जताई है| मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में लगातार कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था| जिसके कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रही|

प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही ठण्ड ने भी दस्तक दे दी है दशहरे के बाद से रात के समय तापमान में 4 डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है| ये हल्की ठंड दीपावली तक बनी रहेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews