
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will inaugurate Gandhisagar Forest Retreat
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 12 सितंबर, शुक्रवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर डैम पर में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के चतुर्थ संस्करण का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 30 बजे गांधी सागर पहुंचेंगे। गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट में मां चंबल की आरती करेंगे।

गांधीसागर बन रहा एडवेंचर हब
चंबल नदी पर बने गांधीसागर डैम के मनोहारी बैकवाटर क्षेत्र को एडवेंचर हब बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा यह आयोजन शुरू किया गया था, जो अब देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
मुख्य आकर्षण
* प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी ग्लेम्पिंग साइट (50 लग्जरी ऑल सीजन टेंट सिटी)
* जल, थल और वायु आधारित साहसिक गतिविधियां – पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्की, ज़ोरबिंग आदि
* बोट सफारी एवं बोट स्पा
* जंगल सफारी
* स्थानीय व्यंजन, इनडोर स्पोर्ट्स एवं मनोरंजन सुविधाएं
* प्रकृति संरक्षण और स्थानीय हस्तशिल्प पर केंद्रित कार्यशालाएं
सृजित हो रहे रोजगार के अवसर
मध्य प्रदेश में पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही यह पहल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से नेचर एवं एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोमांचक गतिविधियों का अनुभव करने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी में अपनी धरोहर और प्राकृतिक संपदा के प्रति जागरूकता भी विकसित होगी।
