MP College: कॉलेज और छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन (MP Government) की शिक्षा (Education) और स्वास्थ्य प्रमुख प्राथमिकताएँ हैं। दोनों ही क्षेत्रों में प्रदेश में व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। शिक्षा के विस्तार के साथ ही उसकी गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। महाविद्यालयों (College) में स्मार्ट क्लासेस बनाएँ, जिससे विद्यार्थी वर्चुअल माध्यम से भी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़े.. VIDEO VIRAL : तुलसी सिलावट ने पूछा- पहचाना, कौन हूं मैं, महिला बोली- कमलनाथ

दरअसल, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय विक्रम महाविद्यालय खाचरौद के 2 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत के उन्नयन कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत(Thaawarchand Gehlot) उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav), और सांसद अनिल फिरोजिया शामिल हुए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में छोटे स्थानों पर भी स्वास्थ्य (Health) सुविधाएँ बढ़ाई जाएँगी। गाँव, कस्बों और छोटे शहरों सभी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। खाचरौद में एक करोड़ 32 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। एक वर्ष में इसका कार्य पूर्ण होगा। खाचरौद में 20 लाख रुपये की लागत से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। उज्जैन (Ujjain) में चिकित्सा महाविद्यालय (Medical Colleges) का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा।

यह भी पढ़े.. NCL Recruitment 2021: MP के 10वीं पास युवा के लिए यहां निकली है बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत (Union Minister Thaawarchand Gehlot) ने खाचरौद से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास के पर्याय हैं। प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।वही उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) का बजट दोगुना कर दिया है। प्रदेश के हर शासकीय महाविद्यालय, जिनके पास भूमि उपलब्ध है, का भवन निर्माण कराया जा रहा है।

बता दे कि शासकीय विक्रम महाविद्यालय (Government College) खाचरौद में विश्व बैंक परियोजना में निर्माण कार्यों के लिए दो करोड़ 20 लाख रूपये स्वीकृत हैं। इसमें 27 लाख रूपये से छ: क्लास रूम, छ: प्रयोगशाला कक्ष और स्टाफ रूम का निर्माण, 65 लाख रूपये से उन्नयन, 8 लाख रूपये से दिव्यांग छात्रों (Student) के लिए रैंप और 20 लाख रूपये से अतिरिक्त विकास कार्य किया जाना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews