मोदी कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा फैसला

मोदी कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा फैसला

भोपाल।

केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों को लेकर मोदी सरकार के फैसले के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है।शिवराज ने कोरोना से निपटने साल भर 30% वेतन देना का फैसला किया है। शिवराज ने देशव्यापी कोरोना संकट से निपटने में सहयोग स्वरूप एक साल तक अपने वेतन की 30 प्रतिशत राशि सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है।

शिवराज का कहना है कि मेरी विधायक निधि भी कोरोना संक्रमण से निपटने में व्यय की जाएगी।देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण असाधारण स्थिति बनी हुई है। इससे अर्थ-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई है। उन्होने कहा कि इस समय आवश्यकता है कि सम्पूर्ण शक्ति और संसाधन कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगाई जाए। सभी वर्गों से भी अपील की है कि अपने खर्चों में कटौती कर पैसा बचाकर कोरोना संकट से जूझने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष को प्रदान करें।

बता दे कि सोमवार को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुई, जिसमें दो बड़े फैसले लिए गए। पहला अब एक साल तक सांसदों को 30 प्रतिशत कम सैलरी दी जाएगी।वहीदूसरे फैसले में दो साल के लिए MPLAD फंड को खत्म कर दिया गया है। इस फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ने में किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews