डंग के इस्तीफे पर क्या बोले कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष

kamalnath-cabinet-meetin-tuesday

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे को लेकर सीएम कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष का बयान आया है। कमलनाथ ने कहा है कि उन्हें डंग के इस्तीफे की खबर तो मिली है लेकिन अभी तक न तो उनके पास न कोई पत्र आया है न कोई और औपचारिक सूचना, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस्तीफे की सूचना मिलने की बात कही है। आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग पिछले तीन दिन से लापता चल रहे थे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का अधिकृत वक्तव्य –

हरदीप सिंह ढंग हमारी पार्टी के विधायक है। उनके इस्तीफ़ा देने की ख़बर मिली है। लेकिन मुझे अभी तक उनका इस संबंध में ना तो कोई पत्र प्राप्त हुआ है , ना उन्होंने मुझसे अभी तक इस संबंध में कोई चर्चा की है और ना प्रत्यक्ष मुलाक़ात की है। जब तक मेरी उनसे इस संबंध में चर्चा नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

नरेन्द्र सलूजा, मीडिया समन्वयक

विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति  का अधिकृत वक्तव्य –

मुझे सुवासरा विधायक हरदीप सिंह ढंग के इस्तीफ़ा देने की ख़बर मिली है। उन्होंने मुझसे प्रत्यक्ष रूप से मिलकर इस्तीफ़ा नहीं सौंपा है। जब वे प्रत्यक्ष रूप से मुझसे मिलकर इस्तीफ़ा सौपेंगे तो मै नियमानुसार उस पर विचार कर आवश्यक कदम उठाऊँगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews