CM ने आज फिर बुलाई कैबिनेट, किसानों पर हो सकता है बड़ा फैसला

CM-call-up-cabinet-meeting-again-big-decision-on-farmers

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी कैबिनेट के साथ लगातार दूसरे दिन बैठक कर  रहे हैं। आज किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होना है। जिसमें उर्वरक की आपूर्ति से लेकर कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल किसानों से जुड़े बिंदुओं पर मंथन होना है। कर्जमाफी की योजना में संसोधन होने की संभावना है, तारीख को 31 मार्च से दिसम्बर तक किया जा सकता है| बैठक में चुनिंदा अफसर भी शामिल हैं। संभवन आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सकता है। पहले दिन मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ अफसरों से परिचयात्मक बैठक की। साथ ही मंत्रियों की शिकायत पर बिजली कटौती, बिजली बिल एवं किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज बुजुर्ग किसानों को पेंशन देने को लेकर सामाजिक न्याय, वित्त एवं कृषि विभाग के अफसरों के साथ चर्चा करेंगे। क्योंंकि अगले कुछ दिनों में सरकार को नई पेंशन योजना शुरू करना है। इसके अलावा किसानों को कर्जमाफी की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी बात होगी। पहले दिन की तरह मंत्रालय में मंत्रियों के समर्थकों की भी अच्छी खासी भीड़ जमा थी। दरअसल समर्थक विभाग बंटने तक भोपाल में जमे रहेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार अलग अलग विभागों की बैठक बुला रहे हैं, जहां विभाग द्वारा बैठक में प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews