MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

राहुल गांधी के बयान पर सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले “शिव तांडव का अर्थ अराजकता नहीं”

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे खुद ही अपने घर की पोल खोल रहे हैं कि उन्होंने अपनी बहन प्रियंका की बात नहीं मानी तो इसमें हम क्या करें।
CM Dr. Mohan Yadav hits back Rahul Gandhi

CM Dr. Mohan Yadav hits back Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आज AICC में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल का जवाब देते हुए आंदोलन को शिव का तांडव कह दिया और लोगों से आह्वान कर दिया कि ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता है हम किसी को रोकेंगे नहीं, उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें जवाब दिया है और पलटवार किया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन की तुलना भगवान शिव के तांडव से कर दी, उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि कुछ भी प्लान करने की जरुरत नहीं है ये शिव का तांडव है तो इसमें कैसी प्लानिंग, सब बिना प्लान के चल रहा है उन्होंने आकाशवाणी भवन पर दिए धरने का उदाहरण देते हुए कहा वो कोई प्लान में नहीं था लेकिन रिजल्ट उसी से आया।

राहुल बोले- ये शिव तांडव है,  ये शिव की बारात है 

दरअसल राहुल गांधी ने एक पत्रकार ने सवाल किया कि आप अब सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं अब आगे क्या प्लान है उसके जवाब में  उन्होंने कहा मेरी बहन प्रियंका गांधी ने भी मुझसे प्लान पूछा था तो मैंने उनसे कहा तुम समझ नहीं रही, ये तांडव है, ये शिव का डांस है इसमें कोई प्लान नहीं होता, ये डांस चल रहा है शिव जी का , ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता है।

राहुल खुद अपने घर की पोल खोल रहे हैं  

राहुल गांधी के इस बयान पर  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने तो समझदारी की बात कही लेकिन राहुल गांधी के बारे में मैं क्या कहूँ, मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी कह रहे हैं ये शिव का तांडव है तो वे सुन लें तांडव के पीछे शिव का भाव पवित्र था, शिव तांडव का अर्थ अराजकता बिलकुल नहीं है , वे तो खुद बहन की बात नहीं मानकर अपने घर की पोल खोल रहे हैं।

राहुल गांधी खुद इस्तीफा दे दें, वहां भी SIR से चुनाव हुए थे 

डॉ मोहन यादव ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है , मैं कांग्रेस के नेताओं से कहता हूँ कि भारत की निर्वाचन की गौरवशाली परंपरा का पालन करें, आप अपनी कमियों को, कमजोरियों को देखो फिर जनता के बीच में जनादेश के लिए जाओ और यदि आपको इतना भरोसा नहीं तो केरल से इस्तीफा दिलवा दो, तमिलनाडु से इस्तीफा दिला दो, वायनाड से राहुल गांधी खुद इस्तीफा दे दें वहां भी तो SIR के माध्यम से चुनाव हुए थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews