दुबई पहुंचे सीएम कमलनाथ, एमपी में निवेश को लेकर होगी चर्चा

दुबई पहुंचे सीएम कमलनाथ, एमपी में निवेश को लेकर होगी चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दिल्ली से दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। वे बुधवार सुबह यूएई के चुनिंदा उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में निवेश का न्यौता देंगे। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव उद्योग राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के सचिव एम सेलवेंद्रम, उद्योग विकास निगम के एमडी विवेक पोरवाल भी रहेंगे। इस दौरान दुबई में कुछ  उद्योगपतियों से एमओयू भी होगा। 

मुख्यमंत्री 6 नवबंर को दुबई में एमिरात एयरलाइन के चेयरमैन शेख अहमद बिन सईद , यूएसई की मंत्री एवं कैबिनेट सचिव रीम इब्राहिम अल हाशिमी, मशरेक  बैंक के सीईओ अब्दुल अजीज अल घुरेर, डीपी वल्र्ड समूह के चेयरमैन सुल्तान अहमद बिन सुलायेम के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा होगी और अनुबंध भी होगा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews