खुशखबरी : सीएम मोहन यादव ने की अगले सप्ताह 15000 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा, बोले ‘ये हमारी सरकार है’

Cm Dr Mohan Yadav

MP News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज “स्वच्छता प्रेरणा समारोह” में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की , उन्होंने करीब 9000 नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है हम अगले सप्ताह 15000 बेरोजगारों को और रोजगार देंगे उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे ये हमारी सरकार है।    

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित  “स्वच्छता प्रेरणा समारोह”  में करीब 9 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विकास कार्यों के लिए राशि अंतरण एवं भोपाल मेट्रो के स्टेशनों के भूमिपूजन कार्यक्रम का दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर शुभारंभ किया। 

सीएम की बड़ी घोषणा, अगले सप्ताह 15000 को देंगे नियुक्ति पत्र  

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बहुत से लोगों को पेट में दर्द होता है, आज हमने करीब 9 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए है आप चिंता मत करो अगले सप्ताह हम 15 हजार  बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देंगे उन्हें रोजगार देंगे ये हमारी सरकार है।

स्वच्छताकर्मियों का सम्मान, विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ की राशि का अंतरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वच्छता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वच्छताकर्मियों का सम्मान किया और उनका अभिनन्दन किया, इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए ₹1000 करोड़ की राशि का अंतरण किया। उन्होंने कहा कि शहरों का विकास और आधुनिकीकरण, मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य अतिथि भी मौजूद थे ।

भोपाल के 8 मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “भोपाल मेट्रो परियोजना” के द्वितीय चरण के अंतर्गत 8 मेट्रो स्टेशन का सिंगल क्लिक के माध्‍यम से भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल मेट्रो से संबंधित “तेज परिवहन” ब्रोशर का भी विमोचन किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews