शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मप्र में फिर शुरू होगी सम्बल योजना

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मप्र में फिर शुरू होगी सम्बल योजना

भोपाल| कोरोना संकटकाल के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा फैसला लिया है| ग़रीबों के लिए संचालित सम्बल योजना को सरकार ने फिर शुरू कर दिया है| मंत्रालय में आयोजित संबल योजना को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया|

भाजपा की पिछली सरकार में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना, संबल योजना शुरू की थी, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के पुराने बिजली बिल माफ करने और दो सौ रुपए प्रतिमाह पर बिजली देने का प्रावधान था। शिवराज सराकर ने 2018 में चुनाव से ठीक पहले पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू किया गया था, लेकिन कमलनाथ सरकार में यह योजना ठन्डे बस्ते में चली गई थी|

गरीबों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी

सीएम शिवराज ने कहा गरीबों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी| गरीबों के हित के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे| देश के संसाधनों पर गरीबों का समान अधिकार है| जनकल्याण (संबल) योजना गरीब नागरिकों को सुविधाएँ देने के लिए प्रारम्भ की गई थी। ऐसे समय जब देश-प्रदेश में कोरोना का प्रकोप है, इस योजना के माध्यम से गरीबों और वंचितों को लाभ देने में सहायता मिलेगी| सीएम ने कहा कमलनाथ सरकार ने गरीबों के कल्याण की ‘संबल’ योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था जिससे प्रदेश के लाखों गरीब और निचले तबके के लोग इसके लाभ से वंचित हो गए थे| पिछली सरकार में गरीबों की घोर अनदेखी की गई| हमने इस कल्याणकारी योजना को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। संकट के बीच संबल योजना के पुनः प्रारम्भ होने से प्रत्येक वर्ग के लाखों गरीब नागरिकों सहायता देने में बड़ी मदद मिलेगी| मैं इस योजना के क्रियान्वयन के लिए धनराशि की कोई कमी आड़े नहीं आने दूंगा| आवश्यक बजट का प्रावधान करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews