
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौपालको और पशुपालकों को लंपी वायरस के प्रति सतर्क रहने और पशुधन की सुरक्षा करने की अपील की है। उन्होने एक संदेश जारी कर लंपी वायरस से संबंधित लक्षण, पशुओं को बचाने के उपाय और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि सरकार की तरफ से फ्री में टीका लगाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण इस रोग की रोकथाम कर सकता है, इसलिए टीकाकरण कराएं।
MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सीएम शिवराज ने लंपी वायरस के प्रमुख लक्षण बताते हुए कहा कि इसमें संक्रमित पशु को हल्का बुखार आता है। मुँह से अत्यधिक लार तथा आंखों एवं नाक से पानी बहना, लिंफ नोड्स तथा पैरों में सूजन एवं दुग्ध उत्पादन में गिरावट, गर्भित पशुओं में गर्भपात एवं कभी-कभी पशु की मृत्यु होना, पशु के शरीर पर त्वचा में बड़ी संख्या में 02 से 05 सेंटीमीटर आकार की गठानें बन जाना शामिल है। इसकी रोकथाम और बचाव के लिए संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से पृथक रखना जरुरी है। साथ ही कीटनाशक और विषाणु नाशक से पशुओं के परजीवी कीट, किलनी, मक्खी, मच्छर आदि को नष्ट करना चाहिए। पशुओं के आवास व बाड़े की साफ सफाई रखना, संक्रमित क्षेत्र से अन्य क्षेत्रों में पशुओं के आवागमन को रोका जाना व रोग के लक्षण दिखाई देने पर अविलंब पशु चिकित्सक से उपचार कराना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे पशु चिकित्सक एवं बाकी अमला उपचार के संबंध में आपको सहयोग करने व परामर्श देने के लिए उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बीमारी का प्रकोप थमने तक पशुओं के बाजार, मेले आयोजन तथा पशुओं के क्रय-विक्रय आदि को रोकना चाहिए और स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण कराना चाहिए। सीएम ने पशुपालकों से कहा कि ‘सरकार आपके साथ खड़ी है, लेकिन चिंता तो हम सबको मिलकर करनी है। जैसे ‘COVID-19′ से इंसान के बचाव के लिए हमने लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही अपनी गोवंश को बचाने के लिए हमको यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आइए, पूरी तरह से लंपी वायरस को हराने के लिए हम कमर कस लें और जुट जाएं।’
[dgv_vimeo_video id=”752448588″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

