सीएम शिवराज 25 फरवरी को देंगे तोहफा, 5 लाख हितग्राही होंगे लाभान्वित, सभी जिलों को होगा लाभ

MP Shivraj Government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए शिवराज सरकार (MP Shivraj Goernment) की बड़ी तैयारी है। 25 फरवरी को पूरे प्रदेश में रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इस मौके 5 लाख से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे । वही राज्य स्तरीय रोजगार दिवस (25 feb 2022 employment day) कार्यक्रम अब शहडोल जिला मुख्यालय पर होगा। उ पूर्व में रोजगार मेला भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में निर्धारित था।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बादल छाने के आसार, जानें जिलों का हाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) आगामी 25 फरवरी को शहडोल में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में ऋण वितरण करेंगे और 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना आदि में राशि का वितरण करेंगे। शहडोल जिले के 10 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कमिश्नर एवं कलेक्टर शहडोल से भी 25 फरवरी को आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।शहडोल के साथ ही 25 फरवरी को सभी जिलों में रोजगार दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी सभी जिलों में करने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Board : 5वी-8वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, टाइम टेबल जारी, 1 अप्रैल से होगी शुरू परीक्षा, जाने नियम

सीएम चौहान झाबुआ, सीधी और भिण्ड जिले के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। साथ ही स्व-सहायता समूहों द्वारा “एक जिला-एक उत्पाद” योजना में निर्मित हल्दी उत्पाद का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। शहडोल में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें विभिन्न कन्या शिक्षा परिसर भी शामिल हैं। शहडोल में बिरसा मुण्डा शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रतीकात्मक लोकार्पण एवं अन्य लोकार्पण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों सहित आमजन की भागीदारी भी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews