MP में 8,15,22 दिसंबर को टीकाकरण महाअभियान, समीक्षा बैठक में CM ने दिए अहम निर्देश

MP में 8,15,22 दिसंबर को टीकाकरण महाअभियान, समीक्षा बैठक में CM ने दिए अहम निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में कोविड समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहे। यहां सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होने कहा कि हम नागरिकों से लगातार सावधानी रखने की अपील तो कर ही रहे हैं, साथ ही जल्दी से जल्दी कोरोना रोधी टीके के दोनों डोज़ प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को लगवाने का प्रयत्न भी कर रहे हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से बैतूल व सीहोर में स्थापित मॉड्यूलर इकाई एवं भोपाल व सिंगरौली में ऑक्सीजन प्लांट का वीसी के माध्यम से लोकार्पण भी किया।

होमगार्ड जवानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गृहमंत्री ने किया ऐलान

बैठक में सीएम ने कहा कोविड महामारी के समय एआईएफ (अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन) ने काफी सहायता की है। भारत में कहा गया है कि लोगों की सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है। अगर पीड़ितों और दुखियों की सेवा कर ली तो उनकी आंखों में साक्षात भगवान के दर्शन हो जाएंगे। सेवा सबसे बड़ा धर्म है और एआईएफ (अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन) इसी का निर्वाह कर रहा है। मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि वैश्विक महामारी कोविड में एआईएफ ने हमारे देश और विशेषकर मध्यप्रदेश में अद्भुत कार्य किया है। उन्होने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका लोकतंत्र की प्रतिष्ठा के लिए लगातार प्रयत्नरत देश है। ये दोनों ही देश इतिहास रचते हैं और अब मिलकर मानवता की सेवा के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  मध्यप्रदेश में टीकाकरण के कार्य को अनवरत गति प्रदान करते हुए हमने 8, 15 एवं 22 दिसंबर को भी टीकाकरण महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होने अपील की कि सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। सीएम ने कहा कि यह आपको और आपके परिवार को कोरोना से बचाव का मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना रोधी टीके के 9 करोड़ से अधिक डोज़ लगाए जा चुके हैं। अब 75 प्रतिशत से ज्यादा आबादी पहले डोज़ के बाद सेकेंड डोज़ भी लगवा चुकी है वहीं 93 प्रतिशज लोग प्रथम डोज लगवा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिसंबर अंत तक सभी पात्र नागरिकों को दोनों डोज़ लगाने का है। उन्होने अपील की कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने ना दें और इसके लिए वैक्सीनेशन कराने के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन अवश्य करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews