मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर जारी, इन जिलों में पड़ सकती हैं बौछार

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर जारी, इन जिलों में पड़ सकती हैं बौछार

भोपाल। मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। राजधानी भोपाल समेत कई जिले में मंगलवार को पारे में हल्का उछाल आया। जिससे सर्द हवाओं से थोड़ी राहत लोगों को मिली है। दो तीन दिन के लिये राहत भी मिली। राजधानी भोपाल मे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में पारा पांच -पांच डिग्री चढ़ा है और यहां बूंदाबांदी भी हुई।

भोपाल में अधिकतम तापमान कल की तुलना में 5 डिग्री बढकर मंगलवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम भी कल के मुकाबले 5 डिग्री बढकर 11.4 डिग्री अंकित हुआ । यह भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में तो सब जगह इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के प्रदेश में 27 केन्दों पर न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच ही दर्ज हुआ है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री उमरिया में रिकार्ड हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अनुमान से एक दिन पहले ही शुरू हो गया। भोपाल में बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह हवाओं का रूख उत्तरी से दक्षिण पूर्वी भी हो जाना है, जिससे नमी आने लगी।र भोपाल, होशंगाबाद, सागर , जबलपुर , इंदौर एवं उज्जैन संभागों में बादल छाए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान भी तापमान में इजाफा होने की संभावना है। भोपाल, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की या गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे का अनुमान है। दो तीन बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। इसी बीच चार दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews