शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, बर्फबारी के चलते ठंड दिखा रही तेवर

mp weather today

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, सिवनी, बैतूल, सागर, बालाघाट और श्योपुरकला में आज शीतल दिन के गिरफ्त में रहा। बैतूल में शनिवार को शीत लहर भी चली। पहाड़ों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में ठंड तेवर दिखा रहा है। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में आने वाले अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है।

राज्य के पश्चिमी हिस्स में आने वाले बैतूल में न्यूनतम तापमान 5़ 3 डिग्री अंकित हुआ। इसके अलावा इसी हिस्से में आने वाले दतिया और खरगोन में 6़ 6, शाजापुर 8़ 5, गुना 8़ 4, उज्जैन व राजगढ़ में 9़ 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। इसी तरह पूर्वी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक कई स्थानों पर शीतल दिन का असर रह सकता है।

मौसम के रुख में रविवार के बाद बदलाव आ सकता है इस सिस्टम के प्रभाव के चलते राज्य के कई स्थानों पर बादल छा सकता हैं। हवाओं की दिशा बदलने पर ही ठंड का तेवर कम होगा और तापमान में बढोतरी हो सकती है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आज भी धूप निकालने के बावजूद ठंड के तेवर बने रहे हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 22़ 5 डिग्री तथा न्यूनतम 9़ 8 डिग्री सेल्सियस अंकित हुआ है। यहां आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह के बने रहने का अनुमान है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews