Hindi News

“सुपर मॉम” रानी का निधन, सीएम शिवराज ने जताया दुःख, नरोत्तम भी हुए भावुक

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
“सुपर मॉम” रानी का निधन, सीएम शिवराज ने जताया दुःख, नरोत्तम भी हुए भावुक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली “कॉलर वाली बाघिन” (Collared Tigress) सुपर मॉम (Super Mom) का शनिवार को निधन हो गया। पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) की शान बाघिन “रानी” (Super Mom Rani)  के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने दुःख जताया है वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है – “सुपर मॉम” को आखिरी सलाम।

“कॉलर वाली बाघिन” के नाम से मशहूर बाघिन रानी अब इस दुनिया में नहीं रही। 29 शावकों को जन्म देकर “सुपर मॉम” के नाम से चर्चित का रानी ने शनिवार को पेंच टाइगर रिजर्व के भूरा दत्ता नाला के पास सीताघाट पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि “सुपर मॉम” रानी कुछ दिनों से बीमार थी।रानी 17 साल की थी, बाघ मुन्ना के बाद बाघिन रानी के नाम सबसे ज्यादा उम्र का रिकॉर्ड है।

29 शावकों की जन्म देकर बने रिकॉर्ड 

बाघिन रानी का जन्म सितम्बर 2005 में हुआ था उसने के वाल ढाई साल की उम्र में तीन शावकों को जन्म दिया था।  तब से लेकर अब तक आठ बार गर्भवती हुई रानी ने कुल 29 शावकों को जन्म दिया। रानी की तरह की उसके शावकों की दहाड़ भी मध्य प्रदेश में सुनाई देती है।

इसलिए कहलाई कॉलर वाली बाघिन 

आपको बता दें कि रानी को 11 मार्च 2008 को देहरादून के विशेषज्ञों ने रेडियो कॉलर पहनाया था इसी के कारन रानी कॉलर वाली बाघिन के रूप में चर्चित हो गई। रानी के निधन से पेंच टाइगर रिजर्व में मातम सा छा गया है वहीं वन्य प्राणी प्रेमी भी रानी के निधन से दुखी हैं।

सीएम शिवराज ने जताया दुःख 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर “सुपर मॉम” रानी के निधन पर दुःख जताया। उन्होंने ट्वीट किया – मप्र को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली, मध्यप्रदेश की शान व 29 शावकों की माता ‘सुपर टाइग्रेस मॉम’ कॉलरवाली बाघिन को श्रद्धांजलि। पेंच टाइगर रिजर्व की ‘रानी’ के शावकों की दहाड़ से मध्यप्रदेश के जंगल सदैव गुंजायमान रहेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने लिखा – सुपर मॉम को आखिरी सलाम 

उधर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा ने भी रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  नरोत्तम मिश्रा ने  ट्वीट किया –  ‘सुपर मॉम’ को आखिरी सलाम। 29 शावकों को जन्म देने वाली पेंच टाइगर रिजर्व की ‘कॉलर वाली बाघिन’ की मृत्यु की खबर दुखद है। मध्यप्रदेश को मिली टाइगर स्टेट की गौरवशाली पहचान पर कोई भी चर्चा इस सुपर मॉम के महत्वपूर्ण योगदान के बिना पूरी नहीं हो सकेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews