कंप्यूटर बाबा बोले, शिव’राज’ के मुकाबले कमलनाथ सरकार में कम हुआ अवैध उत्खनन

कंप्यूटर बाबा बोले, शिव’राज’ के मुकाबले कमलनाथ सरकार में कम हुआ अवैध उत्खनन

भोपाल। मध्य प्रदेश में अवौध उत्खनन को खत्म करने के लिए कंप्यूटर बाबा साधु संतों की टोली के साथ चौकसी करने नर्मदा किनारे पहुंच गए हैं। नदी न्यास के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने रायसेन जिले के बाड़ी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के एक साल के कार्यकाल में अवैध खनन में कमी आई है। उन्होंने शिवराज सरकार से तुलना करते हुए दावा किया है कि अवैध उत्खनन 20 फीसदी तक कम हुआ। बाबा इन दिनों प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वह सोमवार देर रात को रायसेन जिले के बाड़ी तहसील में गोरा मछवाई रेत खदान में निरीक्षण करने पहुंचे थे। 

उन्होंने खदान का जायजा लिया, उनके काफिले में साधु संतों की टोली भी साथ थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबा के आने की खबर लगते ही रेत कारोबरी समेत माफिया भी सक्रिय हो गए। बताया जा रहा है कि बाबा के आने की खबर मिलते ही रेत खदान पर सन्नाटा पसर गया। अवैध खनन करने वालों ने बाबा के पहुंचने से पहले ही डंपर, जेसीबी गायब कर दिए। बाबा जब खदान पर पहुंचे तो उन्हें वहां डंपर नहीं दिखे। उन्होंने करीब 30 मिनट तक खदान पर रुक कर जायजा लिया। खनिज विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद वे गडरवास शिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम कि या।

मीडिया से कंप्यूटर बाबा ने कहा कि अवैध उत्खनन को रोकने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। शिवराज की सरकार में खूब अवैध खनन हो रहा था, लेकि न अब कमलनाथ सरकार में 20 प्रतिशत तक रेत का अवैध खनन कम हुआ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews