कम्प्यूटर बाबा का स्टिंग ऑपरेशन, देखिये वीडियो

mp-news-computer-baba-statement-on-modi-victory-in-loksabha-election

भोपाल। रेत की खदानों पर छापेमारी के लिए विख्यात हो चुके कंप्यूटर बाबा ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रायसेन जिले की खदानों पर छापा मारा ।बाबा ने इस ऑपरेशन के लिए पूरी तैयारी की थी और एक डंपर में बैठकर उससे 3100 रू देकर रसीद कटाई । पुलिसवालों और अपने साथियों को साथ लिया और रवाना हो गए। वहीं पर बाबा ने रायसेन जिले की सोजनी कोटवार पर खदान  पर पहुंचकर देखा कि तङके 3 बजे भी अवैध उत्खनन बेधड़क चल रहा है। बाबा ने मौके से दो पोकलेन मशीन और तीन डंपर जप्त किए। बाबा ने रेत माफियाओं  को पकड़ने के लिए 60 किलोमीटर का सफर तय किया। इतना ही नहीं ,बाबा ने बाकायदा पुलिस और प्रशासन का सहयोग लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बाबा का कहना है कि कमलनाथ सरकार में रेत का अवैध उत्खनन बिल्कुल नहीं चलने देगे। लेकिन सवाल यह है कि जब बाबा यह काम कर रहे हैं तो फिर स्थानीय प्रशासन क्या सोया हुआ है और बाबा को ही अवैध उत्खनन क्यों दिखता है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews