पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ EOW गई कांग्रेस, BPL कार्ड से राशन लेने का आरोप

पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ EOW गई कांग्रेस, BPL कार्ड से राशन लेने का आरोप

भोपाल। विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह की ईओडब्ल्यू में शिकायत की गई है। ये शिकायत कांग्रेस द्वारा की गई है जिसमें लिखा है कि उनके 11 सदस्यीय परिवार का नाम बीपीएल कार्ड (गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों की सूची) में है। यह भी जानकारी दी गई है कि हर महीने बिसाहू लाल सिंह का परिवार सरकारी राशन दुकान से 55 किलोग्राम अनाज ले रहा है। कांग्रेस ने उनपर गरीरों के हिस्से का राशन हड़पने का आरोप लगाया है और ईओडब्ल्यू मे शिकायत कर उनका राशन कार्ड और समग्र आईडी निरस्त करने की मांग की है। ईओडब्ल्यू अब इस शिकायत को दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उन्होने कमलनाथ सरकार पर वचनपत्र के अनुसार कार्य न करने, सिंधिया समर्थकों की उपेक्षा, आदिवासियों के पक्ष में काम न करने के आरोप लगाए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews