कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर

कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर। सूत्रों के मुताबिक डंग ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपना इस्तीफा भेजा है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति का अधिकृत वक्तव्य आया है कि मुझे सुवासरा विधायक हरदीप सिंह ढंग के इस्तीफ़ा देने की ख़बर मिली है। उन्होंने मुझसे प्रत्यक्ष रूप से मिलकर इस्तीफ़ा नहीं सौंपा है। जब वे प्रत्यक्ष रूप से मुझसे मिलकर इस्तीफ़ा सौपेंगे तो मै नियमानुसार उस पर विचार कर आवश्यक कदम उठाऊँगा।

इस्तीफे में ये लिखा

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में सरकार के मंत्रियों की उपेक्षा को लेकर अपनी पीड़ा जताई है। डंग ने लिखा है, ‘जब से सरकार बनी है तब से आज तक आपके (मुख्यमंत्री जी) एवं मंत्रियों द्वारा लगातार मेरी उपेक्षा विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र में की जा रही है। वर्तमान में जितने भी मंत्री हैं, उनमें से कोई भी मेरे कार्य करने को तैयार नहीं है और दलालों एवं भ्रष्टाचारियों के छोटे से लेकर बड़े से बड़े काम किए जा रहे हैं।’

लंबे समय से चल रहे थे नाराज

हरदीप सिंह डंग ने अपने इस्तीफे में यह भी लिखा है कि वे किसी ‘गुट’ के नहीं हैं, इसलिए उनकी उपेक्षा की जा रही है।। डंग ने इस्तीफे में लिखा है, ‘मैं मानता हूं कि मैं एक छोटा व्यक्ति हूं। मेरी गलती रही कि मैं न तो कमलनाथ जी, न ही दिग्विजय सिंह जी, न ही सिंधिया जी के गुट का हूं, मैं सिर्फ कांग्रेस का रहा हूं इसलिए मुझे इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’

डंग मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक थे और सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीते थे हरदीप सिंह डंग और मंदसौर जिले से कांग्रेस के इकलौते विधायक थे। डंग हमेशा कहते थे कि मंदसौर किसान गोलीकांड की वजह से किसानों का वोट कांग्रेस को मिला है जिसका ख्याल रखते हुए कांग्रेस सरकार को मंदसौर जिले से मंत्री बनाना चाहिए था।

जानकारी दे दें कि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ह​रदीप सिंह डंग के कांग्रेस से इस्तीफे की चर्चा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भी जोरों पर थी। कहा जा रहा था कि हरदीप सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शमिल हो सकते हैं। हालांकि चर्चाओं का बाजार गरमाने के बाद हरदीप ने मीडिया में सफाई देते हुए कहा था कि मेरे बारे में बात हो रही और मुझे ही पता नहीं है।

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी

आपको बता दें कि सियासी उठापटक के बीच  पिछले 3 दिनों से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग लापता है।  कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि वो बीजेपी के नेताओं के संपर्क में है। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि प्रदेश में कुछ और कांग्रेस विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इस खबर से एक बार फिर प्रदेश के सियासी हलके में भूचाल आ गया है और कांग्रेस की मुश्किलें  बढ़ती नजर आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews