कांग्रेस ने बदली Twitter Profile Pic, भाजपा ने दागे कई सवाल

कांग्रेस ने बदली Twitter Profile Pic, भाजपा ने दागे कई सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) के विशेष मौके पर एमपी कांग्रेस ने अपनी  Twitter Profile Pic (Twitter Profile DP) को बदल दिया है।  नए प्रोफाइल पिक में हनुमान जी की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े कमलनाथ की तस्वीर लगाई गई है। भाजपा(Bjp Madhya Pradesh) ने एमपी कांग्रेस(MP Congress) द्वारा प्रोफाइल पिक बदलने पर पलटवार किया है और कई सवाल किये हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आह्वान पर हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर आज प्रदेश में कांग्रेस के नेता हनुमान मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं दीप जला रहे हैं, खुद कमल नाथ ने शिकारपुर में हनुमान मंदिर में पूजा की और छिंदवाड़ा के सिमरिया में शिव मन्दिर में अभिषेक किया , साथ ही छिंदवाड़ा के बड़ी माता मंदिर से हनुमान जी की गदा यात्रा का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें –VIDEO: नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय पर तंज- जैसे जैसे हाथ दिखा रहे हैं वैसे वैसे हो रहा साफ

इससे पहले आज सुबह एमपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल की डीपी यानि प्रोफाइल पिक(#New Profile Pic) बदल दी।  नई Twitter Profile Pic में हनुमान जी की तस्वीर के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई  ने New Profile Pic पर कटाक्ष किया है।

ये भी पढ़ें – जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल

डॉ हितेश बाजपेई  ने ट्वीट किया – देखिए “कम्युनल” कमल नाथ की कांग्रेस का नया “डीपी” अवतार ! अब मुसलमान और मौलवियों के वोट का क्या होगा? उन्होंने वरिष्ठ नेता आरिफ मसूद को टैग करते हुए लिखा क्या क्या आपको ये चुनावी पाखंड पसंद आया ? डॉ हितेश बाजपेई ने सवाल किया –  इस पाखंड में क्या मिंया दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) आप शामिल हैं?

ये भी पढ़ें – पंजाब में 300 यूनिट बिजली Free , जारी हुआ 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews