बेरोजगारों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

बेरोजगारों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज देश में हर जगह उत्साह नजर आ रहा है। लोग पीएम के काम की सराहना कर रहे हैं लेकिन राजधानी में पीएम के जन्मदिन के दिन कांग्रेस उनको वो वादे याद दिला रही है जो उन्होने देश के युवाओं से चुनाव के समय किए थे। नीलम पार्क में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में शहर के 70 बेरोजगार युवाओं ने अर्धनग्न होकर अपनी डिग्रियों को गले में लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 70 साल के प्रधानमंत्री को हम उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं मगर उनसे एक सवाल पूछना चाहते हैं कि आज 70 नौजवान अर्धनग्न होकर अपनी डिग्री लेकर बैठे हैं और यह सभी रोजगार की मांग करते हुए कह रहे हैं कि हमें आज तक रोजगार क्यों नहीं मिला है। कांग्रेस विधायक ने कहा की हमारे पास एक आदेश भी है जिसमें साफ लिखा हुआ है कि अब आगे कोई भी नौकरी नहीं निकलेगी। उन्होंने कहा की सरकार ने सभी पर रोक लगा दी है ऐसे में मैं पूछना चाहता हूं भारतीय जनता पार्टी से कि आप किस मुंह से सेवा दिवस मना रहे हैं। भाजपा ने देश के युवाओं के हाथों में कटोरा थमा दिया है, उनसे रोजगार छीन लिया है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि हमने युवाओं को भत्ता दिया है मगर उनकी सरकार ने युवाओं से रोजगार छीना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews