MP Breaking News

“कांग्रेस सरकार आते ही UCC को हटाएंगे..” उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान, भाजपा की नीयत पर उठाए सवाल

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
उमंग सिंघार ने UCC को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस कानून को खत्म किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा, भाजपा के राजनीतिक एजेंडे से नहीं।

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार UCC का विरोध कर रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा, उस सरकार के मंसूबे देखिए, जो इस कानून को गांव-गांव तक ले जाना चाहती है। यह बात अलग है कि बहुमत के दम पर उन्होंने इस काले कानून को पास करा लिया। लेकिन आने वाले समय में जब हमारी सरकार बनेगी, तो UCC को खत्म किया जाएगा।

उमंग सिंघार ने UCC को लेकर भाजपा की नीयत पर उठाए सवाल

हालांकि उमंग सिंघार ने UCC को लेकर दिए बयान का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने UCC को लेकर भाजपा की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब देश का संविधान हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है, तो फिर UCC को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से लागू करने की राजनीति क्यों की जा रही है?

कांग्रेस सरकार आते ही UCC को हटाएंगे: उमंग सिंघार

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार को UCC पर इतना ही भरोसा था, तो अमित शाह इसे लोकसभा में आम सहमति से कानून क्यों नहीं बना पाए? अब इसे अलग-अलग राज्यों के जरिए लागू कर देश को बांटने और अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश क्यों की जा रही है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी। ऐसे जनविरोधी और विभाजनकारी नियमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा, भाजपा के राजनीतिक एजेंडे से नहीं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
"कांग्रेस सरकार आते ही UCC को हटाएंगे.." उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान, भाजपा की नीयत पर उठाए सवाल - MP Breaking News