MP Breaking News

IIM इंदौर ने निकाली 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

आईआईएम इंदौर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IIM Indore Recruitment 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर ने इंजीनियर, टेक्निकल एक्सपट्र्स और अन्य पदों पर भर्ती (IIM Indore Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार ऑफलाइन 7 सितंबर तक फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://iimidr.ac.in पर उपलब्ध है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी  जारी किया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधारित, अस्थायी और प्रोजेक्ट स्पेसिफिक है। आधिकारिक वेबसाइट पर “Career@IIM” के ऑप्शन पर जाकर नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। निर्धारित समय  सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार amrut1ia@iimidr.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या 

पदों की संख्या कुल 107 है। जिसमें से प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए एक, मॉनिटरिंग एंड इवैल्युएशन स्पेशलिस्ट के लिए दो, एडवाइजर के लिए चार, टेक्निकल एक्सपर्ट्स के लिए 10 और इंजीनियर के लिए 90 पद खाली हैं। नोटिफिकेशन में आयु सीमा, फीस और वेतन को स्पष्ट नहीं किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट या पीएचडी की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 7 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है। प्रोजेक्ट का टेन्योर 7 महीने का होगा। मॉनिटरिंग एंड इवैल्युएशन स्पेशलिस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग/ मैनेजमेंट/स्टैटिसटिक्स/पब्लिक पॉलिसी/प्लानिंग या संबंधी क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।

जूनियर मॉनिटरिंग एंड इवोल्यूशन स्पेशलिस्ट के लिए 8 वर्ष और जूनियर प्रोफाइल के लिए 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। प्रोजेक्ट की अवधि 7 महीने है। एडवाइजर पद के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग या निर्धारित विषय में में डिग्री होने के साथ-साथ 15 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।  प्रोजेक्ट का शुरुआती टेन्योर 4 महीने होगा, जो बढ़कर 7 महीने तक हो सकता है।

टेक्निकल एक्सपर्ट्स के लिए भी संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी होल्डर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में तीन से आठ वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। प्रोजेक्ट का टेन्योर 4 से लेकर 7 महीने होगा। इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों के पास 3 या 4 वर्षीय बीटेक/आईटीआई के साथ  के संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। प्रोजेक्ट का टेन्योर 3 से लेकर 5 महीने के बीच हो सकता है।

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी जैसे की योग्यता और अनुभव के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा या टेक्निकल असेसमेंट का आयोजन हो सकता है। अगला चरण इंटरव्यू का होगा।

आवेदन पत्र और अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
IIM इंदौर ने निकाली 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया