कांग्रेस नेता ने अन्ना नगर और विकास नगर रहवासियों के साथ किया SDM कार्यालय का घेराव, आमरण अनशन की चेतावनी

कांग्रेस नेता ने अन्ना नगर और विकास नगर रहवासियों के साथ किया SDM कार्यालय का घेराव, आमरण अनशन की चेतावनी

Congress leader staged protest at SDM office : म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज शुक्ला ने अन्ना नगर और विकास नगर के रहवासियों के साथ एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। अन्ना नगर और विकास नगर में रहने वाले लगभग 5000 से अधिक परिवारों को स्थायी पट्टे एवं बिजली के स्थायी कनेक्शन देने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। 30 सितंबर तक मांग न मानी जाने पर उन्होने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

सीएम की घोषणा पर अमल की मांग

इस दौरान मनोज शुक्ला ने कहा कि अन्ना नगर, विकास नगर में लगभग 5000 परिवारों के 20000 से अधिक लोग सालों से निवास करते हैं। लेकिन आज तक उनके लिए रहवासी पट्टे संबंधित कोई भी सुविधा नहीं दी गई है जिस वजह से वो विद्युत कनेक्शन, पानी का कनेक्शन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घोषणा की थी की जो जहां रह रहा है उसे वहीं पट्टा प्रदान किया जाएगा, लेकिन अब तक इसपर अमल नहीं हुआ है।

आमरण अनशन की चेतावनी

उन्होंने एसडीएम से कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा का सम्मान करते हुए इन इलाकों के समस्त रहवासियों को स्थायी पट्टे तथा विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जाने का आदेश दें ताकि भविष्य में विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके और रहवासियों को भू अधिकार प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी संख्या में अन्ना नगर विकास नगर रहवासियों एवं महिलाओं के साथ स्टेट बैंक चौराहे से एसडीएम कार्यालय जाकर कार्यालय का घेराव किया और इसे लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसी के साथ कहा कि अगर 30 तारीख तक आदेश नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय पर गांधी जी की फोटो के साथ सभी अन्ना नगर और विकास नगर रहवासियों के साथ वो  आमरण अनशन पर बैठेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसडीएम की होगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर भोपाल के अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना, पार्षद मो. रियाज, पूर्व पार्षद साजिद अंसारी, लक्ष्मी सैनी, उल्लास सोनकर, संजय डुमाने, जितेंद्र सिंह बघेल, एस शिवा, कैलाश सोनवाने, बिजेंद्र शुक्ला, मो फहीम, राजेश पवार, दीपक दीवान, दिनेश माली, अंकित द्विवेदी, दिलीप पंडोलिया, धर्मेंद्र पांडे, फैजी खान, दीपक खटीक, मुकेश पंथी, मो. हफीज खान, सद्दाम पठान, अमित खटीक, प्रिंस नवांगे मो यावर, सोनम परिहार आदि मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews