भार्गव के बयान पर कांग्रेस ने ली चुटकी, सलूजा बोले-‘बीजेपी नेताओं को कुर्सी का मोह’

shivraj-is-misleading-the-people-in-the-name-of-alcoholism-says-narendra-saluja

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार का गहरा सदमा पार्टी नेताओं अभी तक पचा नहीं सके हैं। यही कारण है कि दबी जुबान में उनका दर्द कभी न कभी छलकता रहता है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भर्गव के बयान से तो ऐसा ही कुछ प्रतीत हो रहा है। उनके बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भार्गव के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता की सेवा से कोई मतलब नहीं रहता वह सिर्फ कुर्सी का मोह रखते हैं।

उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि, ‘शिवराज जी पहले से ही कह रहे है कि तीन-चार सीट और जीता देते तो आपका मामा सीएम होता, अब गोपाल भार्गव भी अब यही दोहरा रहे है, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय के सपने अलग ? भाजपा में कोई जनता की सेवा नहीं करना चाहता है, सभी को सिर्फ़ सीएम की कुर्सी का मोह।’

गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की दबी हुई महत्वाकांक्षा सामने आई है। सागर की रहली में लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में हमारी सीटें कुछ ही कम रह गई ,चार विधायक और आ जाते तो मुख्यमंत्री आपके इलाके का ही होता। उसके बाद संभलते हुए गोपाल बोले कि या जिसे पार्टी जिसे तय करती । 1985 से विधानसभा में लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे गोपाल का यह बयान बीजेपी में चल रही नेतृत्व की दौड़ का एक जीता जागता उदाहरण है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews