किसका षडयंत्र! किसने आत्महत्या की कगार पर पहुंचाया! उमंग सिंघार ने जारी किया वीडियो

किसका षडयंत्र! किसने आत्महत्या की कगार पर पहुंचाया! उमंग सिंघार ने जारी किया वीडियो

Umang Singhar Rape Allegations : कांग्रेस की पदाधिकारी और खुद को विधायक उमंग सिंघार की पत्नी बताने का दावा करने वाली महिला द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पहली बार उमंग सिंघार का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उमंग सिंघार अपने साथ षडयंत्र होने की बात कर रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि महिला ने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि वे आत्महत्या करने का सोचने लगे थे।

उमंग सिंघार ने रखा अपना पक्ष, वीडियो जारी किया

बता दें कि कांग्रेस नेता और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना को लेकर पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है। धार पुलिस ने विधायक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं  नौगांव पुलिस महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में लग गई है। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई। इस आरोप के बाद पहली बार उमंग सिंघार ने अपनी बात एक वीडियो के जरिए कही है। इसमें वो कह रहे हैं कि ‘मुझे समझ नहीं आता कि इस प्रकार का राजनीतिक षडयंत्र क्यों रचा जाता है। मैं उन नेताओं को कहना चाहता हूं कि इतनी गंदी राजनीति आप न करें। मैं लोगों के साथ खड़ा रहा, गंधवानी में ईमानदारी से काम किया करता रहूंगा।’

आत्महत्या की कगार पर पहुंच गया था- सिंघार

आगे उन्होने इस आरोप को लेकर कहा कि ‘इन महिला ने जो आरोप लगाए हैं, ये हमारा निजी पारिवारिक मामला है। लेकिन इन्होने क्या सोचकर लगाए हैं, इनके पीछे क्या मंशा है, ये तो यही बता सकती हैं। कोई व्यक्ति अपने परिवार के व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार के आरोप लगाता है तो बड़ा दुख होता है। ठीक है मैं इनका सम्मान करता हूं। लेकिन इन्होने जिस प्रकार से मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया, उसे लेकर मैंने पहले पुलिस में आवेदन दिया था लेकिन उसपर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये प्रताड़ना मैं पिछले 4-6 महीने से झेल रहा था। मेरी स्थिति ऐसी हो गई थी कि कहीं मैं सुसाइड न कर लूं। क्या मैं अपनी जनता की सेवा करूं या सुसाइड करना पसंद करूं। मैंने जनता की सेवा करना पसंद किया। जो भी मेरे पर झूठे आरोप लगाएंगे, मैं न्याय की मांग करूंगा। माननीय न्यायालय में जब जाएगी बात, मैं अपना पक्ष रखूंगा। मुझे हिंदुस्तान के न्याय पर विश्वास है।’

[dgv_vimeo_video id=”773279904″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews