हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद इस कांग्रेस MLA की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद इस कांग्रेस MLA की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

भोपाल। कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर के बीच एक अन्य लापता विधायक बिसाहूलाल सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में बिसाहूलाल सिंह के गुमशुदा होने का मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच जो तीन कांग्रेस विधायक अब तक लापता हैं,  विधायक बिसाहूलाल शाहू भी उनमें से एक हैं। वो पिछले तीन दिन से लापता हैं और अब उनके परिजनो ने टीटी नगर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में जारी राजनीतिक हलचल के बीच बुधवार को कांग्रेस अपने चार विधायकों को भोपाल लाने में कामयाब रही थी, लेकिन तीन विधायक अब तक लापता हैं। बिसाहूलाल सिंह,  हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना का पता नहीं चल पाया और इस बीच विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे की खबर आई है। दिग्विजय सिंह पहले ही इन विधायकों के घरवालों को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने की सलाह दी थी और अब बिसाहूलाल साहू के परिजनों ने उनके गायब होने की शिकायत पुलिस में कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews