होटल पहुंचे कांग्रेस विधायक, दिखाया विक्ट्री का साइन, थोड़ी देर में CM पहुंचेंगे मिलने

होटल पहुंचे कांग्रेस विधायक, दिखाया विक्ट्री का साइन, थोड़ी देर में CM पहुंचेंगे मिलने

भोपाल।

राज्यपाल लालजी टंडन के निर्देश के बाद कमलनाथ सरकार में हलचल तेज हो गई है। व्हीप जारी होते ही कांग्रेस के 82 विधायक आज रविवार को भोपाल पहुंच चुके है। सभी विधायक जयपुर एयरपोर्ट से भोपाल पहुंचे है।एयरपोर्ट पर सभी विधायकों ने विक्ट्री का साइन दिखाया है। इसके बाद बसों के माध्यम से एमपी नगर के होटल मेरियट में पहुंचे है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। किसी को भी विधायकों से मिलने नही दिया जा रहा है।हालांकि मीडिया से चर्चा करने के दौरान सभी ने सरकार के बहुमत मे होने का दावा किया है। सभी का कहना है कि सरकार सुरक्षित है और फ्लोर टेस्ट में भी सफल होगी।

ये सोमवार तक यहां ठहरेंगे। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ इन विधायकों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर में कैबिनेट और शाम को विधायक दल की बैठक होगी।  संभावना है कि सोमवार को कांग्रेस विधायकों को सीएम हाउस से ही विधानसभा ले जाया जाएगा। राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है।

इससे पहले जयपुर से लौट रहे कांग्रेस विधायकों के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू की गई  5 थाना प्रभारी सहित एडिशनल एसपी व यातायात डीएसपी भी मौके पर मौजूद थे।एयरपोर्ट से लेकर गांधीनगर चौराहे तक पुलिस की सघन चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति जिनके पास है बोर्डिंग।

वहीं विधायकों को ले जाने के लिए बस भी तैयार खड़ी है।कुछ ही देर में उन्हें यहां से तुरंत भोपाल के एक होटल में ले जाया जाएगा।ये सभी शाम को विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।जहां फ्लोर टेस्ट को लेकर चर्चा की जाएगी  उधर विमान में बैठने से पहले कांग्रेस विधायकों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष फ्लोर टेस्ट को लेकर निर्णय लेंगे।।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हम मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं और भरोसा है कि इसमें जीत हमारी होगी। हम बेचैन नहीं है, भाजपा बेचैन है। बागी विधायक हमारे संपर्क में है।वे मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे थे। भोपाल पहुंचने पर विधायकों को होटल मेरियट में रुकवाया जाएगा।

बता दे कि राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है।इसके चलते सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई है।बैठक में फ्लोर टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। वही कांग्रेस ने भी विधायकों को व्हीप जारी किया है।आज शाम तक एमपी की सियासत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews