कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री को कहा “उचक्का”, सनातन पर शास्त्रार्थ की दी चुनौती, BJP ने किया पलटवार

सलूजा ने लिखा-  मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक दिन पूर्व ही बयान जारी कर कहा था कि उनके मीडिया प्रभारी द्वारा कही गये सारे बाते कांग्रेस की अधिकृत बात होगी , वह कांग्रेस की अधिकृत लाइन होगी इससे यह स्पष्ट है कि उनका यह बयान कांग्रेस का ही अधिकृत बयान है , यही पूरी कांग्रेस के विचार है।
Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Shastri Bageshwar Dham: राजनीति में अमर्यादित भाषा का प्रयोग अब आम बात हो गई है, अलग अलग राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे के लिए अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करते लेकिन अब उससे भी बढ़कर धर्म से जुड़े आचार्यों, धर्म गुरुओं और कथा वाचकों के लिए भी नेता अमर्यादित टिप्पणी करने से झिझकते नहीं हैं, ऐसी ही एक टिप्पणी कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने की है जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया है।

पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने आज मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का कह दिया, एक सवाल पर आक्रोशित होते हुए मुकेश नायक ने कहा धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म के बारे में कुछ मालूम ही नहीं है वो जो भागवत कह रहे हैं वो बचकानी है बुन्देलखंडी में उसे उचक्का कहते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को ना राम चरित मानस का ज्ञान है ना भागवत का और ना वैदिक परंपरा का: मुकेश नायक 

18000 श्लोक का ग्रंथ है और जिस तरह से वो भागवत बोलते हैं मुझे शर्म आती है हमारे धर्म ग्रंथों, हमारी परम्पराएँ , हमारी ऋषि परंपरा की देन का मजाक उड़ाते हैं, ये मजमा लगाकर हजारों लोगों को सामने बैठाकर जिस तरह से वे इन ग्रंथों की व्याख्या करते हैं हंसी आती है, मुकेश नायक ने कहा धीरेंद्र शास्त्री को ना राम चरित मानस का ज्ञान है ना भागवत का और ना वैदिक परंपरा का ज्ञान है ।

मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री को दी चुनौती 

मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा, छोटी मोटी सिद्धि सामने रखकर, पर्चे लिखकर लोगों की आँखों में धुल झोंकते हैं धार्मिक आस्था का दोहन करते हैं धर्म को राजनीति का औजार बनाते हैं और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा मैं चुनौती देता हूँ धीरेंद्र शास्त्री को कि वे मुझसे राम चरित मानस, भागवत, गीता, वैदिक वांग्मय पर शास्त्रार्थ कर लें यदि वो मेरे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे तो मैं उस मंच पर सिर मुंडवा लूँगा अथवा वो मुंडवा ले। मुकेश नायक ने उन कांग्रेसी नेताओं की भी निंदा की जो वोट की खातिर भीड़ देखकर बागेश्वर धाम जाते हैं।

नरेंद्र सलूजा ने मुकेश नायक पर किया पलटवार 

कांग्रेस नेता मुकेश नायक की इस अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया, उन्होंने X पर लिखा- “ये है मध्यप्रदेश कांग्रेस के ख़ुद को महाज्ञानी समझने वाले मीडिया प्रभारी मुकेश नायक, ये किस प्रकार से बागेश्वर धाम का मजाक उड़ा रहे है , उनके लिये कितनी आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को ये “उचक्का” कह रहे है उनके और उनके पिताजी के बारे में कितनी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है बेहद शर्मनाक , बेहद निंदनीय है।

मुकेश नायक को पद से हटायें, कांग्रेस माफ़ी मांगे: सलूजा 

भाजपा नेता ने लिखा- ये है कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा, संत – महात्माओं, कथा वाचकों का ये लोग किस तरह से अपमान करते है, यह उसका उदाहरण है,  ये कांग्रेसी कभी महाकुंभ का मजाक उड़ाते हैं, कभी आस्था की डुबकी का और उससे बढ़कर ये अब संत, महात्माओं, कथावाचकों का अपमान कर रहे है , उन्हें उचक्का बता रहे है, कांग्रेस नेतृत्व ऐसे अपने मीडिया प्रभारी पर तत्काल कार्यवाही करे, उन्हें पद से हटाये , माफ़ी मांगे।

यही पूरी कांग्रेस का विचार है 

सलूजा ने लिखा-  मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक दिन पूर्व ही बयान जारी कर कहा था कि उनके मीडिया प्रभारी द्वारा कही गये सारे बाते कांग्रेस की अधिकृत बात होगी , वह कांग्रेस की अधिकृत लाइन होगी इससे यह स्पष्ट है कि उनका यह बयान कांग्रेस का ही अधिकृत बयान है , यही पूरी कांग्रेस के विचार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews