कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बोल, BJP ने किया पलटवार

विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का बयान निंदनीय है और ये फिर इस बात को प्रमाणित करता है कि गुट और गिरोह में बंटी कांग्रेस अराजकता फैला रही है। 
MLA Sahab Singh Gurjar's controversial statement in Congress' Nyay Satyagraha Ashoknagar

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह  का आयोजन किया, कार्यक्रम में जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए, सत्याग्रह में कांग्रेस के विधायक भी मौजूद रहे और इसी दौरान उनके एक विधायक ने एक ऐसा बयान मंच से दे दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, भाजपा ने इस पर पलटवार किया है।

न्याय सत्याग्रह के नाम से कांग्रेस के कार्य्रकम में हर वक्ता के निशाने पर भाजपा सरकार और उसके नेता रहे, सभी नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने भी जब मंच संभाला तो उन्होंने भी भाजपा पर निशाना साधा बोलते हुए उन्होंने विवादित बात बोलते हुए कहा कि जो मर्द थे वो जंग में आये और जो … थे वो संघ में गए।

कांग्रेस का प्रदर्शन फूहड़ता और गुटबाजी का बड़ा उदाहरण: BJP

साहब सिंह के इस बयान के बाद भाजपा ने इसपर पलटवार किया है, सरकार के मंत्री और कद्दावर नेता विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर अटैक करते हुए कहा कांग्रेस का अशोकनगर का प्रदर्शन फूहड़ता और गुटबाजी का बड़ा उदाहरण बन गया है पहले चोरी फिर ऊपर से सीनाजोरी, खुद गलती करो फिर अपनी गलती छिपाने के लिये कानून और संविधान को धता बताओ ये कांग्रेस का काम है।

मंत्री विश्वास सारंग ने किया पलटवार 

उन्होंने कहा उससे ज्यादा निंदनीय काम कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने किया है उन्होंने प्रदर्शन में शामिल न होने वालों के लिये अपत्तिजनक शब्द का उपयोग किया ये आपत्तिजनक है, तंज कसते हुए सारंग ने कहा कि प्रदर्शन में तो कमलनाथ, अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शामिल नहीं हुए तो क्या साहब सिंह उनके लिए ऐसा कह रहे हैं?

ये महिलाओं और थर्ड जेंडर का अपमान है 

सारंग ने कहा जिस मंच पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी बैठे हो, उस मंच से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने वाले नेताओं के लिए ये कहना असंवैधानिक है , विधायक साहब सिंह ने शामिल होने वालों को मर्द कहा,  मतलब आप महिलाओं और थर्ड जेंडर का भी अपमान कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1099637225″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews