
Jitu Patwari
कांग्रेस 3 फरवरी को इंदौर में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से उपजे संकट के खिलाफ ये आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ इंदौर में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही, दूसरी तरफ बीजेपी का अहंकार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से इंदौरवासियों को अकल्पनीय संकट का सामना करना पड़ रहा है और सरकार तथा मुख्यमंत्री की असंवेदनशीलता जारी है। उन्होंने महापौर पर भी अहंकारपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने इंदौरवासियों से अपील की है कि वो अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल हों।
कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पीने के पानी से लोगों को हो रही बीमारियों और बढ़ती मौतों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा है कि इंदौर में इकत्तीस लोगों की मौत जहरीले पानी के कारण हो गई और इस घटना से बीजेपी का रावण से बड़ा अहंकारफिर से देश के सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से इंदौरवासियों को अकल्पनीय संकट का सामना करना पड़ रहा है और सरकार व मुख्यमंत्री की असंवेदनशीलता जारी है। उन्होंने कहा कि ‘जब लोग मर रहे हैं तो हमारे मंत्री छुट्टी पर जा रहे हैं। ये मैसेज है कि लोग मरते रहे..हम आनंद करेंगे।’
तीन फरवरी को इंदौर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर महापौर पर भी अहंकारपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब इंदौरवासियों को जागना पड़ेगा और यह सोचने की आवश्यकता है कि उन्होंने बीजेपी को इतना प्यार और सम्मान दिया, लेकिन इन नेताओं ने जनता को क्या दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लोग रोज़ ट्रैफिक जाम में फंसते हैं लेकिन तब भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस तीन फरवरी को बीजेपी सरकार और इंदौर नगर निगम के गैरजिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने इंदौरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की है।
इंदौर में दूषित पानी से लोग मर रहे हैं और भाजपा के मंत्री छुट्टी पर चले गए हैं।
31 निर्दोष लोगों की मौत पर श्रद्धांजलि देने और कुंभकर्णीय नींद में सो रही हत्यारी सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए कांग्रेस पार्टी 3 फ़रवरी को इंदौर में धरना प्रदर्शन करेगी। pic.twitter.com/Z58L3iwSuX
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 30, 2026

