भोपाल।
शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक देशभर में ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी। लेकिन इससे पहले जो ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा। वो अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचकर ही रूकेंगी, इस बीच सभी ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों पर भी रूकेंगी।
इस बीच खबर है कि लखनऊ में कोरोना वायरस के चार और नए मामले सामने आए हैं वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला किया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगे, जबकि बाकी चीजें बंद रहेंगी। पुणे, मुंबई, पिंपरी, चिंचवाड़ में सभी दुकानें बंद होंगी। बैंक सेवाएं खुली रहेंगी। मेडिकल सेवाएं मिलती रहेंगी। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी कि कोरेाना वायरस के कारण राजधानी में सभी मॉल 21 से 23 मार्च बंद रहेंगे। जनता कर्फ्यू के कारण 22 मार्च को दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में मेट्रो बंद रहेंगी।






