कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झूमाझटकी, सीएम हाउस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

congress

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को युवा कांग्रेस ने जनकल्याण पदयात्रा निकाली। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जबलपुर से पैदल चलकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर रवाना हुए लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेट्स लगाकर बीच में कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी भी हुई।

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक भार्गव ने बताया कि पैदल यात्रा में हम आम जनता को बताते हुए आए हैं कि इस प्रदेश में जनता को कैसे लुटा गया है। केंद्र ने झूठे वादे करके 2 करोड़ युवाओ को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात की थी, उस हिसाब से 12 करोड़ युवाओ रोजगार मिलना था। लेकिन आज युवा बेरोजगार है। इसी के साथ सरकार द्वारा अतिथि विद्वान शिक्षकों के साथ भी धोखा दिया किया गया है। इनका कहना है कि पुलिस ने इनके साथ जबरदस्ती करते हुए रोका है, लेकिन वो हर हाल में अपनी बात सरकार और जनता तक पहुंचाकर रहेंगे। बता दें कि सीएम हाउस जाने से पहले कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं की सभा भी हुई, जहां उन्होने कहा कि प्रदेश के दमनकारी सरकार के खिलाफ वो हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews