भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

भोपाल।

प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब दिग्गज नेताओं के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़को पर उतर आए है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समक्ष मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अन्य नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारे नेताओं को बागी विधायकों से क्यो नही मिलने दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार बागी विधायकों से मिलने से हमारे नेताओं को रोकेगी तो उन के कार्यकर्ता भोपाल में जहाँ जहाँ है उन के साथ वैसा ही सलूक किया जाएगा जैसा वह हमारे साथ कर रहे है।

प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ता को समझाइश दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा-झटकी हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews