कोरोना अलर्ट: शनिवार रात से 24 घंटे के लिये रेल सेवा बंद

Now-you-can-do-these-work-on-railway-station-by-your-name

भोपाल।

शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक देशभर में ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी। लेकिन इससे पहले जो ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा। वो अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचकर ही रूकेंगी, इस बीच सभी ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों पर भी रूकेंगी।

इस बीच खबर है कि लखनऊ में  कोरोना वायरस  के चार और नए मामले सामने आए हैं वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला किया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगे, जबकि बाकी चीजें बंद रहेंगी।  पुणे, मुंबई, पिंपरी, चिंचवाड़ में सभी दुकानें बंद होंगी। बैंक सेवाएं खुली रहेंगी। मेडिकल सेवाएं मिलती रहेंगी। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी कि कोरेाना वायरस के कारण राजधानी में सभी मॉल 21 से 23 मार्च बंद रहेंगे। जनता कर्फ्यू के कारण 22 मार्च को दिल्‍ली, बेंगलुरु और जयपुर में मेट्रो बंद रहेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews