कोरोना ब्लास्ट: इंदौर में 129 पॉजिटिव, 24 तक HC बंद, कोलारस MLA का नौकर भी संक्रमित

कोरोना ब्लास्ट: इंदौर में 129 पॉजिटिव, 24 तक HC बंद, कोलारस MLA का नौकर भी संक्रमित

भोपाल।
मध्यप्रदेश (Madhypradesh) में कोरोना (Corona) का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है, लेकिन संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में आज शुक्रवार को इंदौर (Indore) में एक बार 129 कोरोना पॉजिटिव मिले है।इसमें हाईकोर्ट (highcourt) के एक जज का रीडर (reader) भी पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन 24 जुलाई तक जिला और हाईकोर्ट को बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान न ई-फाइलिंग होगी और न वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।

दरअसल, गुरुवार को जारी बुलेटिन में 2787 सैंपलों की जांच में 129 पॉजिटिव मरीज मिले। बुधवार को शहर में 136 नए पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5761 हो चुकी है। इनमें से 1338 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।वही मरने वालों की कुल संख्या 284 पहुंच गई है। वही इंदौर में एक जज के रीडर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हाईकोर्ट को 24 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है, इस दौरान न ई-फाइलिंग होगी और न वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। इधर जिला क्राइम ब्रांच में भी कोरोना पहुंच गया। एक सिपाही के पॉजिटिव आने के बाद एसआइ सहित 12 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया है। सिपाही एसआइ बलराम रघुवंशी की टीम में पदस्थ है। एसआइ सिपाही को लेकर दो दिन पहले ही किशनगंज क्षेत्र में गांजा पकड़ने गए थे। इसके बाद सिपाही का स्वास्थ्य खराब हुआ कोरोना की जांच करवाई। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

शिवपुरी में विधायक का नौकर पॉजिटिव
शिवपुरी में भी कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को कुल 16 मरीज सामने आए हैं। इस तरह आंकड़ा बढ़कर 207 तक पहुंच गया है। इनमें कोलारस विधायक (Kolaras MLA) का नौकर, एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारी ,एक कस्टमर, जिला अस्पताल की एक नर्स,चाइल्ड लाइन के कर्मचारी का बेटा और एक छात्र और शहर के हलवाई खाना में भी संक्रमण पहुंच गया है यहां सीमेंट व्यवसायी पॉजिटिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस के संक्रमित हुए एजेंट के संपर्क में आने के बाद उन्होंने सैंपल कराया था। जिसके चलते रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।विवेकानंद कॉलोनी में जो पिता पुत्र पॉजिटिव आए थे उनके अशोक बिहार में रहने वाली पुत्र की चाची और उनकी बेटी पॉजिटिव आई है। सामाजिक संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी के एक प्रमुख पदाधिकारी का बेटा पॉजिटिव आया है।लगातार बढ़ते आंकड़ों ने सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews