भोपाल में 26 अप्रैल तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इस बार ज्यादा सख्ती से होगा पालन

भोपाल में 26 अप्रैल तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इस बार ज्यादा सख्ती से होगा पालन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी भोपाल में एक सप्ताह का कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) बढ़ाया गया है। अब कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी देखिये – इंदौर में 5 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि इस बार इस बार कोरोना कर्फ्यू का पालन अधिक सख्ती से कराया जाएगा। सड़कों पर मूवमेंट नहीं दिखेगा और पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद रहेंगे। लोगों को बेवजह सड़कों पर निकलने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना के पीड़ित लोगों को अस्पताल या आवश्यक स्थानों पर जाने की अनुमति होगी। इसी के साथ शहर के बाहर से आने या जाने वालों को छूट दी जाएगी। कोरोना कर्फ्यू को लेकर आज रात कर विस्तृत गाइडलाइन जारी होने की संभावना है।

बता दें कि प्रदेशभर में कोरोना का कहर जारी है। भोपाल में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 10000 पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 1669 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कोरोना की सेकेंड वेव में संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को जारी रखने का निर्णय लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews