MP Corona: मप्र में कोरोना विस्फोट, आज 22 नए केस, अकेले इंदौर में मिले 13 पॉजिटिव

mp corona today 20 feb 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज 24 नवंबर 2021 को बड़ा कोरोना (MP Corona Update) विस्फोट हुआ है। आज 22 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। इसमे से 13 कोरोना पॉजिटिव तो सिर्फ इंदौर से ही मिले है, इसमें 7 युवा भी शामिल है।  इससे 2 महीने पहले महू कैंट एरिया में 30 कोरोना संक्रमित मिले थे। वही 5 भोपाल से है। इसके बाद  एक्टिव केसों (MP Corona Active Case) की संख्या 100 पार हो गई है। इन आंकड़ों के बाद संक्रमण की दर बढ़कर 0.04 प्रतिशत हो गई है, हालांकि रिकवरी रेट 98.60 फीसदी बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, अधिकारियों को सौंपे दायित्व, तारीखों का ऐलान जल्द

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22 नए केस मिले हैं। जिनमें इंदौर के 13, भोपाल के 5 और शेष केस अन्य जिलों से है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 104, संक्रमण दर 0.04 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। इसके पहले मंगलवार को 12 नए मामले सामने आए थे, जिसमें से भोपाल में 6, इंदौर में 3, बैतूल, जबलपुर और रायसेन में एक नया पॉजिटिव मिला था। भोपाल के 6 केस में 3 CRPF के जवान शामिल है वही इंदौर में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई।

नवंबर महीने में 200 से ज्यादा केस मिले

पिछले 10 दिन में 12 जिलों में 96 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 36, इंदौर में 27, दमोह में 11, जबलपुर में 8, रायसेन में 4, राजगढ़ में 3, शहडोल में 2 और बड़वानी, श्योपुर, होशंगाबाद, बैतूल व ग्वालियर में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले कोरोना केसों (MP Corona Active Case Today) की बात करें तो मंगलवार 23 नवंबर को 12, सोमावर 22 नवंबर को 13, 21 नवंबर को 17, 20 नवंबर को 11,19 नवंबर को 6, 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।इसके पहले भी 6 नवंबर तक लगातार 5 से 10 के बीच केस मिले है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews