कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक, कड़े कदम उठाये सरकार : कमलनाथ

कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक, कड़े कदम उठाये सरकार : कमलनाथ

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की बढ़ती रफ़्तार और सरकारी व्यस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने एक बार फिर सवाल उठाये हैं| कमलनाथ ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाएँ और सैम्पलो की पेंडेंसी को लेकर चिंता जताई है| उन्होंने ट्वीट कर सरकार से इस दिशा में कड़े कदम उठाने की बात कही है|

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- ‘मप्र में पिछले एक माह में कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुँची 2000 के पार व अभी तक 100 लोगों की मृत्यु,लम्बित सैम्पलो की पेंडेंसी का बढ़ता आँकड़ा पहुँचा 9000 के पार, यह सब आँकड़े बेहद चिंताजनक है।
वही दूसरी तरफ इन सबके बीच कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिये आवश्यक संसाधनो का अभाव’|

पूर्व सीएम ने अगले ट्वीट में लिखा ‘मेडिकल उपकरणो का अभाव , टेस्टिंग किट की कमी , बदहाल स्वास्थ्य सेवाएँ की रोज़ सामने आ रही तस्वीरें , राशन की कमी , आमजन की परेशानी , इन सब मामलों पर भी स्थिति बेहद चिंताजनक होकर , इस दिशा में सरकार को कड़े कदम उठाये जाने की आवश्यकता है’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews