मंगलवार को प्रदेश में कोरोना का रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 1374 मरीज

कृषि मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप निरंतर जारी है। रोज बड़ी संख्या में प्रदेश भर में मरीज निकलते जा रहें है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। एक ही दिन में कोरोना के 1374 नए मामले आए है। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज आए है। इससे पहले 24 अगस्त को प्रदेश में सबसे ज्यादा 1292 कोरोना के नए संक्रमित निकले है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 33 जिलों में कोरोना का आंकड़ा डबल डिजिट में पाया गया है, वहीं तीन जिलों में आंकड़ा तीन डिजिट में है। प्रदेश के 52 जिलों में से सिर्फ एक ही जिला छत्तरपुर में आज एक भी केस नहीं आया है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 55695 हो गई है।

42247 लोग हुए कोरोना से स्वास्थ
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 22854 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 21475 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1374 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 212 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1074 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 42247 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 19 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1263 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 12185 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने पॉजिटव केस
पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इंदौर जिले में निकले है, यहां 265 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद ग्वालियर में 143 संक्रमित निकले है। जबलपुर में 140 नए लोग संक्रमित पाए गए है। भोपाल में 128, नीमच में 42 कोरोना संक्रमित पाए गए है। झाबुआ में 40, शिवपुरी में 38 और शहडोल में 33 संक्रमित समेत पूरे प्रदेश में 1292 नए मरीज पाए गए है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews