Bhopal: कोरोना वारियर्स का अनिश्चितकालीन धरना, नियमितीकरण की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, मुंडन कराकर जताया विरोध

भोपाल में कोरोना वारियर्स का धरना जारी, नियमितीकरण की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, मुंडन करवाकर जता रहे विरोध, मांगे पूरी ना होने तक जारी रहेगा विरोध
Bhopal: कोरोना वारियर्स का अनिश्चितकालीन धरना, नियमितीकरण की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन,  मुंडन कराकर जताया विरोध

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना वारियर्स (स्वास्थ्यकर्मियों) का अपनी नौकरी को बचाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने नियमितीकरण की मांग पूरी ना होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल के समय मध्य प्रदेश में 4 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद इन्हें हटा दिया गया, जिसके चलते इन कर्मियों में आक्रोश है।

5 अक्टूबर से प्रदर्शन कर रहे कोरोना वारियर्स का कहना है कि कोरोना जैसी भयंकर स्थिति में हमने शासन-प्रशासन का साथ दिया, उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहे और लड़े, लेकिन जैसे ही कोरोना खत्म हुआ सरकार ने हमें फंड की कमी का हवाला देकर बाहर कर दिया।  हमारी डिग्री को सरकार मानती नहीं। जब डिग्री फर्जी है और किसी काम की नहीं है तो हम उसको जलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को कई साथियों ने मुंडन करवाया और आज भी विरोध में कई महिलाएं मुंडन करवाएंगी।  सरकार से मांग है कि हमारी ओर ध्यान दें और हमें वापस से संविदा में संविलियन करें या जो भी सरकार चाहे वो करें। अगर मांगे पूरी नहीं होती तो धरना भी जारी रहेगा।  उसके बाद भी सरकार नहीं सुनती है तो  तालाब में आत्महत्या करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews