कोरोना का असर: जेलों में कैदियों से मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक

कोरोना का असर: जेलों में कैदियों से मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को अपने परिवार से मिलने के लिए अभी और इन्तजार करना पड़ेगा| कोरोना संक्रमण रोकने की दृष्टि से बंदियों की परिजनों से मुलाकात पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 अक्टूबर 2020 तक बढ़ाया गया है। गरुवार को जेल मुख्यालय ने नया आदेश जारी किया है|

जेल में परिजनों की मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है। इससे पहले इसे 4 बार यह समय बढ़ाया जा चुका है। पहले यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक था। हालांकि इस दौरान कैदियों को वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी| इससे पहले मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई और फिर 31 अगस्त कर दिया था।

कैदियों को वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी| प्रदेश की जेलों में पहली बार बंदियों के लिए वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसे वर्चुअल या ई मुलाकात का नाम दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews