MP Corona: मप्र में बिगड़े हालात, आज 168 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 600 पार, CM ले सकते है बड़ा फैसला

MP CORONA update 11 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल में मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में कोरोना का तांडव जारी है। आज रविवार 2 जनवरी 2022 को 168 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 600 (MP Corona Active Case) पार हो गई है और संक्रमण दर 0.20% के पार हो गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा है।चिंता की बात ये है कि नाइट कर्फ्यू के बावजूद लगातार केस बढ़ रहे है और इंदौर हॉट स्पॉट बन गया है।

यह भी पढ़े.. नए साल में MP में बड़ा सड़क हादसा, नदी में गिरी यात्री बस, 3 की मौत, 28 घायल

आज रविवार 2 जनवरी 2022 को 168 नए केसों में इंदौर में 80, भोपाल में 59, ग्वालियर में 6, छिंदवाड़ा में 2, सागर में 5, उज्जैन, खंडवा, जबलपुर में 1-1 पॉजिटिव मिला है,  जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 647 (MP Corona Update today) हो गई है।भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना फैल गया है। सिर्फ 14 दिन में प्रदेश में 633 और भोपाल में 146 मरीज बढ़ गए।  वर्तमान में भोपाल में 90 तो इंदौर में 300 के करीब एक्टिव केस हैं।इससे पहले शनिवार को 124 नए केस मिले थे।

यह भी पढ़े.. जनवरी में MP की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, जानिए नए साल में रेलवे के बदलाव

इधर, नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) खुद मान चुके हैं कि प्रदेश में तीसरी लहर आ चुकी है, सभी को सजग और सतर्क रहना है।आज क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी (Crisis Management Committee) की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते है । भीड़ भाड वाले कार्यक्रमों में रोक लगाई जा सकती है।वही सोमवार से शुरु हो रहे वैक्सीनेशन अभियान को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के करीब 49 लाख 27 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है,  जिसके लिए प्रथम चरण में पहले दिन 12 लाख बच्चों का लक्ष्य रखा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews