Coronavirus: एमपी के इस जिले में 23 से 8 दिनों का स्वैच्छिक लाॅकडाउन

Lockdown

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) के धार जिले Dhar district) के राजगढ़ में कोरोना के 600 से ज्यादा मामले हो चुके है और अबतक 14 की मौत हो चुकी है।इन्ही बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए 23 अगस्त से राजगढ़ में आठ दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन (Lockdown) का फैसला किया गया है।इसका मकसद कोरोना की चेन को तोड़ना है। इस फैसले का कलेक्टर और प्रशासन ने भी स्वागत किया है।

दरअसल, बुधवार को व्यापारियों और आम नागरिकों की बैठक हुई थी, इस दौरान सर्वसम्मति से 23 अगस्त से 8 आठ दिनों तक स्वैच्छिक नगर बंद करने का निर्णय लिया। यह फैसला राजगढ़ में लगातार बढ़ रहे काेराेना मरीजाें काे देखते हुए लिया है ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।इसके लिए प्रशासन से अपील की है, कि नपं सीएमओ, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के माध्यम से मुनादी की जाए है। इस दौरान दूध डेयरी के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक छूट रहेगी, वही पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

बैठक में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि यह समय व्यापारिक लाभ-हानि का नहीं है। हमें इस लॉकडाउन को स्वास्थ्य के नजरिये से देखना। यदि हम सुरक्षित रहें तो सब-कुछ पुन: पा सकते हैं।बैठक में उपस्थित विधायक प्रताप ग्रेवाल, डॉ. एम एल जैन, नगर परिषद अध्यक्ष भंवर सिंह बारोड़, सीएमओ सुरेंद्र सिंह पवार, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने नागरिकों से लॉकडाउन सफल बनाने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews